नरसंद में गिरे मकान

हसपुरा : प्रखंड के डुमरा पंचायत के नरसंद गांव में बीपीएल परिवार से जुड़े सूर्यमनी कुवंर का मकान सोमवार की रात मूसलाधार बारिश में गिर गया. घर के लोग बाल-बाल बच गये और बारिश का पानी आंगन में घुटने भर लग गया है. घर गिरने की खबर पाकर प्रखंड प्रमुख संजय मंडल, उप प्रमुख अनिल […]

हसपुरा : प्रखंड के डुमरा पंचायत के नरसंद गांव में बीपीएल परिवार से जुड़े सूर्यमनी कुवंर का मकान सोमवार की रात मूसलाधार बारिश में गिर गया. घर के लोग बाल-बाल बच गये और बारिश का पानी आंगन में घुटने भर लग गया है. घर गिरने की खबर पाकर प्रखंड प्रमुख संजय मंडल, उप प्रमुख अनिल आर्य ने पहुंच कर पीड़ित परिवार से पूछताछ कर जानकारी ली.
कहा कि हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास किया जायेगा. बताया जाता है कि मिट्टी की दीवार बारिश से पूरी तरह भींग गयी थी, जिससे अचानक गिर गयी. घर गिरने की लिखित जानकारी अंचलाधिकारी को दी गयी है. घर गिरने से अनाज सहित हजारों की संपत्ति का नुकसान हुआ है. पीड़ित परिवार मजदूरी कर जीवन-यापन करता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >