कराटे चैंपियनशिप में हरिओम को रजत पदक

पटना में आयोजित राज्यस्तरीय चैंपियनशिप में जिले के युवा को मिली कामयाबी औरंगाबाद नगर : पिछले 26 से 28 अगस्त तक पटना के गर्दनीबाग में आयोजित राज्यस्तरीय कराटे चैंपियनशिप में जिले के हरिओम कुमार ने रजत पदक प्राप्त किया है. जानकारी देते हुये जिला फाइटर कराटे संघ के प्रमुख सह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के कोच के […]

पटना में आयोजित राज्यस्तरीय चैंपियनशिप में जिले के युवा को मिली कामयाबी
औरंगाबाद नगर : पिछले 26 से 28 अगस्त तक पटना के गर्दनीबाग में आयोजित राज्यस्तरीय कराटे चैंपियनशिप में जिले के हरिओम कुमार ने रजत पदक प्राप्त किया है. जानकारी देते हुये जिला फाइटर कराटे संघ के प्रमुख सह राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के कोच के रूप में प्रतिनिधित्व कर रहे राजू कुमार पासवान ने कहा कि इस चैंपियनशिप प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से दर्जनों प्रतिभाशाली प्रतिभागी जुटे थे.
राजू ने बताया कि जिले के तीन कराटे खिलाड़ी हरिओम कुमार, भिमजय प्रसाद एवं विशाल कुमार ने केपीएल थ्री धम्मिकाकाई शितोरियो एसोसिएशन के तहत राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हुए. इस दौरान हरिओम कुमार ने 70 केजी भार वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया. इससे अन्य कराटे खिलाड़ियों में काफी हर्ष है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >