औरंगाबाद शहर : राष्ट्रीय नाई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद गांधी का अखिल भारतीय नाई संघ के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जननायक कर्पूरी स्मारक के प्रांगण में अभिनंदन किया. अभिनंदन समारोह में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सबसे पहले जननायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और फिर उनके विचारों को रखा. कार्यक्रम की शुरुआत में अधिवक्ता आशा कुमारी ने अभिनंदन पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष को समर्पित किया. नगर पार्षद विनोद ठाकुर, महासचिव उदय ठाकुर और संजय ठाकुर ने प्रतीक चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया.
इस मौके पर उपाध्यक्ष विजय ठाकुर, रामानंद ठाकुर, अनिल ठाकुर सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.
आजाद गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नाई समाज सच्चा सिपाही है. नाई समाज अपने इतिहास के गौरव को पढ़े. हम चंद्रगुप्त मौर्य, महापद्मनंद और नंद वंश की संतान हैं. इस समाज की आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्थिति ठीक नहीं है. इधर, अध्यक्ष रामप्रवेश ठाकुर और उपाध्यक्ष विजय ठाकुर ने बताया कि आजाद गांधी पूरे बिहार में नाई जाति के संगठन को मजबूत बनाने व नाई जाति को अपने दौरे से प्रेरित कर रहे हैं. 22 सितंबर को पटना से कर्पूरी ग्राम समस्तीपुर तक पदयात्रा करेंगे, जिसमें नाई समाज के लाखों लोग शामिल होंगे. हमें संगठित होना होगा, तभी हमारा उचित हक मिलेगा.
