बिहार : औरंगाबाद में 621 बोतल विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार

औरंगाबाद : बिहारमें औरंगाबादकेमदनपुर में 621 बोतल विदेशी शराब के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऑटो से शराब की बड़ी खेप लेकर जा रहे इन दोनों कारोबारियों को आज गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक ऑटो से इन शराब की बोलतों को […]

औरंगाबाद : बिहारमें औरंगाबादकेमदनपुर में 621 बोतल विदेशी शराब के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया गया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऑटो से शराब की बड़ी खेप लेकर जा रहे इन दोनों कारोबारियों को आज गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक ऑटो से इन शराब की बोलतों को सासाराम ले जाया जा रहा था. गिरफ्तार दोनों कारोबारी चौपारण के रहने वाले बताये जा रहे है.

पुलिसकी इस कार्रवाई में 621 विदेशी शराबकीबोतलों के साथ ही 200 मिली की 20 देशी शराब की पाउचों को भी जब्त किया गया है. हमारे प्रतिनिधि के मुताबिक गुप्त सुचना के आधार पर मदनपुर थानाध्यक्ष श्यामकिशोर सिंह ने कार्रवाई करते हुए खिरिआवा मोड़ के पास से शराब की बड़ी खेप लेकर सासाराम जा रहे इस ऑटो को जब्त कर लिया है. जानकारी के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी बरामदकियाहै.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >