औरंगाबाद नगर : गर परिषद के वार्ड नंबर आठ में विकास कार्य नहीं होने को लेकर मुहल्लेवासियों ने शनिवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया. इस दौरान मुहल्लेवासियों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के उदासीन रवैये के कारण वार्ड नंबर आठ में विकास कार्य नहीं हो पा रहा है. इस वार्ड में रहने वाले मुहल्लेवासी कई समस्याओं से जूझ रहे हैं. मुख्य समस्या सड़क व नाली निर्माण की है.
इसके कारण इस वार्ड में सालोभर जलजमाव की स्थिति बनी रहती है. बरसात के दिनों में चलना मुश्किल हो जाता है. जयनंदन पांडेय के घर से कमला प्रसाद के घर होते हुये संतोष सिंह के घर तक जाने वाली सड़क कीचड़ से सनी है. जिसके कारण लोगाें को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है.
यदि धरना के बाद भी वार्ड का विकास नहीं हुआ तो, उग्र आंदोलन किया जायेगा. धरनास्थल पर आयोजित सभा को रामजन्म सिंह, अविनाश सिंह, शिवम, दीपक कुमार, राकेश कुमार, प्रिंस कुमार, सन्नी कुमार, प्रभात कुमार, चंद्रकांत कुमार, सुशील कुमार सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया.
