सोच बदलें, घर समाज व देश का नाम रोशन करेंगी बेटियां
अंबा : रुष प्रधान समाज में भी बेटियां आगे आकर कई क्षेत्रों में उड़ान भर रही हैं. ओलिंपिक खेलों में मेडल हासिल कर बेटियों ने देश की लाज बचाई है और नाज रखी है. देश में जब-जब किसी तरह की समस्या आई है, हमारे घर की बेटियाें ने उसे सहजता से निपटाया है. इतिहास इसका गवाह है. ये बातें ‘प्रभात खबर’ के ‘बेटी बचाओ अभियान’ के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कही.
हाइ स्कूल चौखड़ा में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ मनोज कुमार, जिप सदस्य सुमन कुमारी, थानाध्यक्ष सुभाष राय, मुखिया सावित्री सिंह, हेल्थ मैनेजर विकाश शंकर, पर्यवेक्षिका प्रभा कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस मौके पर स्कूली बच्चों ने ‘कर्पूर गौरम् करूणावतारम्’ मंत्र प्रस्तुत किया. बीडीओ ने कहा कि विकसित राष्ट्र का निर्माण तभी संभव है जब महिला व पुरुषों की संख्या बराबर हो और महिलाएं शिक्षित हों.
बेटियों को पढ़ाये बिना विकास की कल्पना अधूरी है. जिप सदस्या ने कहा कि बेटी-बचाओ की जिम्मेवारी देश के चौथे स्तंभ ने थाम ली है. इससे समाज में जागृति फैलेगी. उन्होंने कहा कि बेटी देश की नाज है. इनकी रोशनी से एक नहीं बल्कि, दो-दो कुल उदयमान होते हैं. सूर्य के बाद यदि किसी के पास रोशनी है, तो वह बेटी के पास है. उन्होंने बेटी को बेटों के सम्मान हक देने की बात कही. बेटी से यदि गलती होती है तो, उसे प्रताड़ित न करें बल्कि,
उसका एहसास कराएं, इससे वे आगे गलती न करेंगी. थानाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक समाज के दर्पण होते हैं. यह चौखड़ा स्कूल में बच्चों को देखने से महसूस हुआ. उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम से समाज की सोच जरूर बदलेगी. बेटी को पढ़ाएं इनके पढ़ने व आत्मनिर्भर बनने से समाज की कुरीतियां दूर होंगी. उन्होंने कहा कि माता-पिता बेटियाें के प्रति सोच बदलें और उनका हौसला बढ़ायें. इससे वे पूरे देश में अपना नाम रौशन करेंगी. मुखिया ने कहा कि बेटी समाज के लिए अनमोल उपहार है. इनके जन्म पर मायूस न हों, बल्कि गौरवांवित हों. प्रधानाध्यापक शत्रुघ्न कुमार ने कहा कि बेटी कर्म के बदौलत समाज का निर्माण करती है. घर में अपनों के लिए जो कार्य बेटियां करतीं हैं,
वह बेटे नहीं करते हैं. इस मौके पर शिक्षक व समाजसेवी पूर्व मुखिया जगदीश सिंह, विनोद मेहता, विजय मेहता, दिनेश मेहता, शिक्षक सुधीर कुमार सिंहा, धनंजय कुमार सिंह, अजय बैठा, सविता कुमारी, सुषमा कुमारी, नासरीन कौसर, अमित कुमार आदि थे. मनमोहक रही स्कूली बच्चों की प्रस्तुति : प्रखंड के उत्क्रमित हाई स्कूल में आयोजित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में स्कूली बच्चों की प्रस्तुति काफी मनमोहक रही. ‘
कैसे स्वागत करूं लेकर माला’ स्वागत गीत गाकर स्कूल की छात्रा अंशु व उसके साथियों ने सबका अभिनंदन किया. शत्रुधन कुमार, पम्मी कुमारी, खुशबु व प्रियंका द्वारा प्रस्तुत आंख की पटी खुल गईल नामक एकांकी से बेटी को गर्भ में न मारने का संदेश लोगो को दिया. सुहानी, रिंकी, काजल व अन्य छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गीत व नृत्य की लोगों ने जमकर सराहना की.
बेटियों को पढ़ाये बिना विकास नहीं
कार्यक्रम का उद्घाटन करते अधिकारी व प्रतिनिधि.
