बारुण : राब को लेकर पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी जारी है. शराब और उसके धंधेबाज भी गिरफ्तार हो रहे हैं. एक ऐसे ही शराब के धंधेबाज को बारुण पुलिस ने शनिवार की सुबह शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह गुप्त सूचना मिली की नेशनल हाइवे के किनारे जोगिया मोड़ से भारी मात्रा में शराब लेकर एक व्यक्ति जा रहा है. पुलिस के वहां पहुंचने पर एक बुजुर्ग एक मैला सा बोरा लेकर जाता दिखा.
उसे रोककर तलाशी लेने पर बोरे के अंदर से झारखंड निर्मित 200 एमएल के 81 पाउच देशी शराब मिली. शराब को जब्त कर शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर थाना लाया. उससे पूछताछ के दौरान अपना नाम बद्रीनारायण सिंह बताया. साथ ही बताया कि वो काफी दिनों से झारखंड से शराब लाकर ज्यादा कीमत पर बेचता था.
