औरंगाबाद नगर : मंगलवार को किसान मजदूर मोर्चा मगध के बैनर तले किसानों ने समाहरणालय के मुख्य द्वार पर धरना दिया. इसकी अध्यक्षता शिवनंदन प्रसाद यादव व संचालन लडू खां ने किया.
धरना को संबोधित करते हुये वक्ताओं ने कहा कि औरंगाबाद जिले के साथ-साथ पूरे बिहार में बाढ़ की समस्या उत्पन्न हो गयी है, लेकिन रफीगंज प्रखंड में पानी के अभाव में धान के फसल बर्बाद हो रही है. कारण यह है कि उत्तर कोयल नहर से किसानों के खेतों तक पानी नहीं छोड़ा जा रहा है. इसके पीछे कारण यह है कि बरियावां मुख्य नहर में आठ फीट ऊंचा अवैध पक्का बांध लगा हुआ है, वहीं उत्तर कोयल नहर के 211 आरडी पर अवैध बांध बंधा हुआ है.
उत्तर कोयल नहर के 279 आरडी से 304 आरडी तक नहर का सफाई नहीं की गयी है, जिसके कारण खेतों तक नहर का पानी नहीं पहुंच पा रहा है. कई बार इस समस्या को लेकर स्थानीय प्रशासन से लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारियों से मिले लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सक. अब भी मांग पूरी नहीं हुई तो विवश होकर सड़क जाम करेंगे. धरना को तुलसी यादव, भोला प्रसाद वर्मा, जयप्रकाश प्रजापत, विष्णु यादव, अजीज खां, गनौरी यादव सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया.
