नाव पलटी, बाल-बाल बचे स्कूली बच्चों सहित 13 लोग

औरंगाबाद शहर : सदर प्रखंड के जम्होर के समीप स्कूली बच्चों सहित 13 लोगों को लेकर नदी पार कर रही नाव अचानक बटाने नदी में पलट गयी. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन सभी बाल-बाल बच गये. स्थानीय लोगों ने तत्परता के साथ सभी 13 लोगों को बचा लिया. घटना की सूचना पाकर […]

औरंगाबाद शहर : सदर प्रखंड के जम्होर के समीप स्कूली बच्चों सहित 13 लोगों को लेकर नदी पार कर रही नाव अचानक बटाने नदी में पलट गयी. इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन सभी बाल-बाल बच गये. स्थानीय लोगों ने तत्परता के साथ सभी 13 लोगों को बचा लिया.
घटना की सूचना पाकर सदर एसडीओ सुरेंद्र प्रसाद पहुंचे और हालात की जानकारी ली. पता चला कि जम्होर मिडिल स्कूल से पढ़ाई कर छात्र विक्की कुमार, पिंटू कुमार, गणेश कुमार, सुबोध कुमार, छात्रा रेखा कुमारी, सुषमा कुमारी, चंचला कुमारी घर जाने के लिये नदी के समीप पहुंचे थे.
इसी दौरान नदी पार करने के लिये नाविक नाव लेकर पहुंचा. स्कूली बच्चों के साथ-साथ नेहाल बिगहा के रामाधार मेहता, चैतु बिगहा के जगनारायण मेहता, बलेश मेहता, मुनारिक मेहता नाव पर बैठ गये.
नदी के बीच तेज बहाव में नाव पलट गयी. एसडीओ ने बताया कि नाव पलटने के तुरंत बाद साहस का परिचय देते हुए यमुना चौधरी के साथ-साथ चंद्रशेखर, अतुल, कामेश्वर प्रसाद, अतुल ,युगेश्वर प्रसाद, शेखर कुमार सहित अन्य लोगों ने डूब रहे लोगों को किसी तरह बचाया. इन लोगों की बहादुरी का ही परिणाम था कि सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया. एसडीओ ने यह भी कहा कि एसडीआरएफ की टीम को भी सूचना दी गयी थी. इससे पहले ग्रामीणों की पहल से सभी बच्चों को सुरक्षित िनकाल लिया़ सभी बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं़ प्रशासन स्थिति पर नजर रख रहा है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >