दाउदनगर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दाउदनगर इकाई ने दाउदनगर में आई बाढ़ की स्थिति का जायजा शनिवार को लिया. कॉलेज अध्यक्ष आर्य अमर केशरी के नेतृत्व में दाउदनगर के कार्यकताओं के साथ प्रदेशमंत्री दीपक कुमार भी साथ रहे. प्रदेश मंत्री दीपक कुमार ने कहा कि दाउदनगर में बाढ़ आने के कारण अनेकों गरीब दलित परिवार के लोगों के मिट्टी के घर बाढ़ में गिर गये हैं. फसलों को भी नुकसान पहुंचा है.
इस अवसर पर नगरमंत्री रविशंकर कुमार, पूर्वनगर सहमंत्री सह ज्ञान ज्योति शिक्षा केंद्र के डायरेक्टर चंचल कुमार मिश्रा नगर सह मंत्री चंदन कुमार, बसंत, बादल, तेज प्रताप, गोल्डन कुमार शाह, धीरज कुमार, चुनचुन मिश्रा, संजीत कुमार, सुभाष यादव, आकाश कुमार, दीपक मिश्रा प्रमुख रूप से मौजूद रहे.
