मीडिया से सूचना मिलने के बाद दुरुस्त कराया गया तिरंगा
कार्यपालक अभियंता ने कहा हुई मानवीय चूक
औरंगाबाद नगर : शहर के क्लब रोड स्थित भवन प्रमंडल विभाग में स्वतंत्रता दिवस को महज औपचारिकता के रूप में लिया गया. यहां झंडोत्तोलन हुआ और सलामी भी दी गयी, लेकिन किसी ने यह नहीं देखा कि जिस तिरंगे को शान से फहराया गया है व उलटा है. जब मीडिया की नजर तिरंगे पर पड़ी, तो विभाग के अधिकारियों को सूचित किया.
पदाधिकारी हरकत में आये और फिर झंडे को उतरवा कर सीधा फहराया गया. इस संबंध में कार्यपालक अभियंता अवध किशोर से पूछे जाने पर पहले तो यह मानने को तैयार नहीं हुए, लेकिन फिर उन्होंने अपनी गलती स्वीकारी. इस संबंध में पूछे जाने पर डीएम कंवल तनुज ने बताया कि इसकी जांच करायी जायेगी. साथ ही विभाग के पदाधिकारी से पूछा जायेगा.
