कांवरियों की गाड़ी ने सेविका को रौंदा, एक अन्य सेविका जख्मी

देवघर से लौट रहे कांवरियों की स्कॉर्पियो ने दिया घटना को अंजाम ड्राइवर समेत सभी कांवरिये मौके से फरार औरंगाबाद (शहर) : औरंगाबाद में अलग-अलग सड़क हादसों में आंगनबाड़ी केंद्र की एक सेविका की मौत हो गयी, जबकि सात लोग जख्मी हो गये. घटना बुधवार की है. राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर मदनपुर शहर के समीप […]

देवघर से लौट रहे कांवरियों की स्कॉर्पियो ने दिया घटना को अंजाम
ड्राइवर समेत सभी कांवरिये मौके से फरार
औरंगाबाद (शहर) : औरंगाबाद में अलग-अलग सड़क हादसों में आंगनबाड़ी केंद्र की एक सेविका की मौत हो गयी, जबकि सात लोग जख्मी हो गये. घटना बुधवार की है. राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर मदनपुर शहर के समीप सड़क से गुजर रहीं दो आंगनबाड़ी सेविकाएंं कांवरियों की गाड़ी की चपेट में आ गयीं.
इस घटना में सहजपुर आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका रंजू देवी की मौत हो गयी, जबकि आंगनबाड़ी केंद्र, चिरैयाटाड़ की सेविका पार्वती देवी गंभीर से जख्मी हो गयीं. पीएचसी में इलाज कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया.
मदनपुर थाने की पुलिस ने कांवरियों की गाड़ी (स्काॅर्पियो) बीआर-44पी-1260 को जब्त कर लिया है. गाड़ी में बैठे चालक व अन्य लोग फरार हो गये. पता चला कि दोनों सेविकाएं बैंक से पोषाहार का पैसा निकाल कर अपने घर लौट रही थीं. इसी दौरान देवघर से वापस लौट रहे कांवरियों की गाड़ी ने दोनों को कुचल दिया. इधर, औरंगाबाद में सेविका के शव का पोस्टमार्टम कराने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया गया. दूसरे मामले में औरंगाबाद शहर के जसोइया मोड़ पर एक पिकअप वैन व बाइकसवार के बीच टक्कर हो गयी.
पिकअप वैन लगभग 40 फुट खाई में गिर गया. इस घटना में सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के जिलकाबाद निवासी जयश्री राय व संतोष कुमार सहित पांच लोग जख्मी हो गये. बाइक पर सवार दो युवक भी इसकी चपेट में आ गये. पता चला कि पिकअप वैन गाय लादकर जगदीशपुर जा रहा था. जसोइया मोड़ के समीप बाइक सवार को बचाने में बाइक सवार से टकरा गयी. एक और घटना औरंगाबाद के ही टेगरा के समीप हुई है.
यहां एक चारपहिये वाहन से बाइक सवार की टक्कर हो गयी. इस घटना में डिहरा गांव के विश्वरंजन कुमार व संसा गांव के लक्ष्मीकांत कुमार जख्मी हो गये. एनएचएआइ के एंबुलेस से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. अस्पताल के चिकित्सकों ने लक्ष्मीकांत की हालत गंभीर बतायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >