प्रतिभावान बच्चों को किया जायेगा पुरस्कृत

दाउदनगर : महावर पंचायत की कार्यकारिणी की एक बैठक पंचायत भवन में मुखिया अशोक कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई. इसकी देखरेख पंचायत सचिव हरिवंश द्विवेदी ने की. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंचायत के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया. मुखिया ने बताया कि पहली से आठवीं कक्षा तक के प्रथम, […]

दाउदनगर : महावर पंचायत की कार्यकारिणी की एक बैठक पंचायत भवन में मुखिया अशोक कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई. इसकी देखरेख पंचायत सचिव हरिवंश द्विवेदी ने की. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पंचायत के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया. मुखिया ने बताया कि पहली से आठवीं कक्षा तक के प्रथम, द्वितीय व तृतीय और मैट्रिक परीक्षा में प्रथम स्थान लानेवाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है.
इसकी जवाबदेही वार्ड सदस्यों को दी गयी है. उन्हें दारू-ताड़ी पीकर अभद्र व्यवहार करनेवालों की सूचना देने की भी जिम्मेवारी दी गयी. सामाजिक सुरक्षा पेंशन से वंचित लाभुकों की पहचान कर उन्हें इसका लाभ दिलवाया जाये. 15 अगस्त को पंचायत भवन पर झंडोतोलन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जायेगा. बैठक में उपमुखिया मिथुन कुमार, वार्ड सदस्य जीरमणिया देवी, चंद्रवती देवी, ललिता देवी, सरस्वती देवी, मंजू देवी, सरोज देवी, शोभा देवी मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >