दो कारतूस व मोबाइल भी बरामद
मुजफ्फरपुर का रहनेवाला है अजय मिश्र
औरंगाबाद कार्यालय : नगर थाने की पुलिस ने उचक्का गिरोह के सरगना अजय मिश्र को एसबीआइ परिसर से कट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया. एसपी बाबू राम ने बताया कि गिरफ्तार उचक्का गिरोह का सरगना अजय मिश्र मुजफ्फरपुर के बरौनी बस स्टैंड के पास फुलवरिया का रहने वाला है.
इसके पास से एक 3.15 बोर का कट्टा, दो कारतूस व एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. एसपी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि छिनतई गिरोह के सदस्य बैंक परिसर के आसपास घूम रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया.
एसपी ने बताया कि वह बैंक से पैसा निकाल कर जा रहे लोगों का मोटरसाइकिल से पीछा कर उनका बैग छीन लेता था व पाकेटमारी करवाता था. पूछताछ के क्रम में उसने स्वीकार किया है कि इसके गांव में 20 लड़कों का गिरोह है, जो घूम-घूम कर इस तरह का अपराध करता है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अजय मिश्र की निशानदेही पर उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी करने के लिए छापेमारी की जा रही है. उधर, नगर थानाध्यक्ष सुभेंद्र कुमार सुमन का इनका कहना है कि पुलिस इस गिरोह से काफी परेशान थी.
