डीटीओ कार्यालय में हंगामा करते युवक गिरफ्तार

औरंगाबाद शहर : जिला परिवहन कार्यालय में हंगामा करने के आरोप में रावल बिगहा गांव के लल्लू गिरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में परिवहन कार्यालय के गृह रक्षक व रिसियप थाना क्षेत्र के बभंडीह गांव निवासी राकेश कुमार के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें […]

औरंगाबाद शहर : जिला परिवहन कार्यालय में हंगामा करने के आरोप में रावल बिगहा गांव के लल्लू गिरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में परिवहन कार्यालय के गृह रक्षक व रिसियप थाना क्षेत्र के बभंडीह गांव निवासी राकेश कुमार के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें लल्लू गिरी के साथ-साथ 20-30 अन्य अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है. इन सभी के पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है.
दर्ज प्राथमिकी में गृहरक्षक ने उल्लेख किया है कि सोमवार यानी एक अगस्त को लल्लू गिरी ने कार्यालय में आकर सरकार पंजी उठा कर गाली-गलौज की. फोन से रावल बिगहा के 20-30 लोगों को भी बुलाया और कार्यालय में दंगा फसाद करने लगा. इस दौरान कर्मचारियों को जान से मारने की भी धमकी दी. वह दबंग व दलाल किस्म का व्यक्ति है. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. इधर, लल्लू गिरी ने कहा कि जो हम पर आरोप लगाया गया है वह गलत है. मैं खुद नगर थाने में न्याय की गुहार लेकर पहुंचा था. लेकिन, उलटे मुझे फंसा दिया गया .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >