नाला में डूबने से मजदूर की मौत

औरंगाबाद : मवार को ओबरा थाना क्षेत्र के ऊब गांव में नाले में डूब जाने से जलेंद्र पासवान की मौत हो गयी. घटना से संबंधित मिली जानकारी के अनुसार, वह सुबह धान की रोपनी करने के लिए खेत पर जा रहे थे. इसी क्रम में नाला में गिर गये और डूब गये, जिससे उनकी मौत […]

औरंगाबाद : मवार को ओबरा थाना क्षेत्र के ऊब गांव में नाले में डूब जाने से जलेंद्र पासवान की मौत हो गयी. घटना से संबंधित मिली जानकारी के अनुसार, वह सुबह धान की रोपनी करने के लिए खेत पर जा रहे थे. इसी क्रम में नाला में गिर गये और डूब गये, जिससे उनकी मौत हो गयी .घटना की सूचना ग्रामीणों ने ओबरा थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार दल बल के साथ ऊब गांव पहुंचे जहां नाले से शव को निकलवाया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम कराने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया. इधर, मौत के बाद गांव में मातम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >