आरक्षण मामले में आंखें मूंद कर नहीं करेंगे समर्थन : चिराग

लोजपा नेता के पिता के श्राद्धकर्म में शामिल होने आये थे कमात गया के मानपुर में भी हुआ भव्य स्वागत औरंगाबाद कार्यालय : लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में शराबबंदी पर हमने आंख बंद कर समर्थन किया था, लेकिन बाद में इस पर कई नये-नये अध्यादेश लाये गये. इन अध्यादेशों […]

लोजपा नेता के पिता के श्राद्धकर्म में शामिल होने आये थे कमात

गया के मानपुर में भी हुआ भव्य स्वागत
औरंगाबाद कार्यालय : लोजपा के राष्ट्रीय महासचिव चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में शराबबंदी पर हमने आंख बंद कर समर्थन किया था, लेकिन बाद में इस पर कई नये-नये अध्यादेश लाये गये. इन अध्यादेशों के तहत आम लोगों के ऊपर तानाशाही कार्रवाई की जा रही है.
किसी को शराबबंदी के नाम किसी को पुलिस घर से उठा कर ले जा रही है, तो किसी को जेल में डाल रही है. मेरा मानना है कि जब पंचायत में शराब पकड़ाने पर मुखिया को दोषी माना जायेगा, तो सूबे में शराब पकड़ाने पर सूबे के मुखिया को क्यों नहीं. उन्होंने कहा कि शराबबंदी की तरह आंख मूंद कर हम बिहारियों को नौकरी में 80 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने का समर्थन नहीं करेंगे. बल्कि, देखेंगे के कौन कानून किस नियम के तहत यह अध्यादेश लाया जाता है, उसे देख लेंगे. इसके बाद समर्थन का निर्णय लेंगे.
जीएसटी बिल पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कई बार सदन में इसे पारित कराने के लिए लाया गया, लेकिन विपक्षी पार्टी कोई न कोई बहाना बनाकर इसमें रोड़ा अटकाते रहे और यह बिल लटका रहा. इस बार विपक्षी पार्टियों का भी समर्थन से यह बिल पारित होने की पूरी उम्मीद है़ दो सप्ताह का मॉनसून सत्र बचा है.
मुझे पूरा विश्वास है कि जीएसटी बिल पारित होगा. कमात गांव में आने की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रमोद सिंह हमारे पार्टी के सच्चे सिपाही है. इनके पिता के देहांत पर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष व पार्टी ने गहरी संवेदना जतायी थी. मुझे सोमवार को यहां आना था, लेकिन मॉनसून सत्र छोड़ने का आदेश राष्ट्रीय अध्यक्ष को नहीं है.
इसलिए में एक दिन पहले पहुंचा व मुझे यहां आने से काफी सकून मिला. क्योंकि, प्रमोद सिंह जैसे व्यक्ति पितृशोक में शामिल हो सका. चिराग पासवान ने इनके पिता के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया. इससे पूर्व चिराग पासवान का कमात गांव में भव्य स्वागत किया गया. मदनपुर से कमात तक हजारों कार्यकर्ता सड़क पर खड़े होकर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया. हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे. कमात गांव आने से गया जिले के मानपुर में भी उनका भव्य स्वागत किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >