उद्घाटन के नौ साल बाद भी नहीं खुला स्वास्थ्य उपकेंद्र का ताला

डिहरा के लोगों ने जिला पार्षद को सुनायीं समस्याएं दाउदनगर अनुमंडल : ओबरा प्रखंड के डिहरा गांव में उद्घाटन के नौ साल बाद भी स्वास्थ्य उपकेंद्र के नवनिर्मित भवन का ताला नहीं खुला है. जिला पार्षद सरोज देवी जब अपने क्षेत्र के दौरे के क्रम में डिहरा गांव पहुंचीं, तो ग्रामीणों ने उनका ध्यान आकृष्ट […]

डिहरा के लोगों ने जिला पार्षद को सुनायीं समस्याएं
दाउदनगर अनुमंडल : ओबरा प्रखंड के डिहरा गांव में उद्घाटन के नौ साल बाद भी स्वास्थ्य उपकेंद्र के नवनिर्मित भवन का ताला नहीं खुला है. जिला पार्षद सरोज देवी जब अपने क्षेत्र के दौरे के क्रम में डिहरा गांव पहुंचीं, तो ग्रामीणों ने उनका ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि 2007 से ही डिहरा में स्वास्थ्य उपकेंद्र बन कर तैयार है. लेकिन, आज तक इस केंद्र का ताला नहीं खुला है. ग्रामीणों ने यह भी बताया कि नर्सें तो आती हैं, लेकिन केंद्र का ताला तक नहीं खोलती हैं.
भटौलिया निवासी विनोद कुमार सिंह ने कहा कि ललारो गांव में भी स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग बन कर तैयार है. ग्रामीणों को आज तक स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पायी. इलाज कराने के लिए ओबरा प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएचसी पहुंचने में करीब 16 किलोमीटर व दाउदनगर स्थित पीएचसी तक पहुंचने में भी करीब 16 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है.
दाउदनगर व बारूण रोड के बीच डिहरा पंचायत मुख्यालय पड़ता है. किसी भी आपात स्थिति में स्वास्थ्य सुविधा के लिए दाउदनगर व ओबरा के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं है. ग्रामीणों की बात सुन कर जिला पार्षद ने कहा कि इस संबंध में सिविल सर्जन से बात करेंगे. 30 जुलाई को होनेवाली जिला पर्षद की बैठक में इस मामले को उठाया जायेगा. इस मौके पर मुखिया जयकेश पासवान, ग्रामीण प्रकाश कुमार सिंह, लालबाबू सिंह व विजय सिंह समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >