जिनोरिया-कोठिया रोड पर पैदल चलना मुश्किल

कई जगहों पर उखड़ गयी है सड़क दाउदनगर (अनुमंडल) : बारिश के शुरू होते ही एनएच-98 स्थित जिनोरिया गांव से कोठिया तक जानेवाली सड़क की स्थिति बदहाल हो गयी है. करमा पंचायत की मुखिया संजू कुमारी, उनके प्रतिनिधि व करमा पैक्स के सहायक प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार व युवा राजद नेता राजकिशोर ने बताया कि यह […]

कई जगहों पर उखड़ गयी है सड़क
दाउदनगर (अनुमंडल) : बारिश के शुरू होते ही एनएच-98 स्थित जिनोरिया गांव से कोठिया तक जानेवाली सड़क की स्थिति बदहाल हो गयी है.
करमा पंचायत की मुखिया संजू कुमारी, उनके प्रतिनिधि व करमा पैक्स के सहायक प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार व युवा राजद नेता राजकिशोर ने बताया कि यह पथ मायापुर, विश्वंभर बिगहा, धेवही, सेवही व तुतुरखी होते हुए कोठिया तक जाती है, जो दाउदनगर प्रखंड को ओबरा प्रखंड के गांवों से जोड़ती है. 2011 में प्रधानमंत्री सड़क निर्माण योजना से इस पथ का निर्माण किया गया था. इसकी स्थिति बदतर होती जा रही है.
कई जगहों पर सड़क उखड़ गयी है. मायापुर चहका के पास पूरा रोड कट सा गया है. बमुश्किल एक आदमी के आने जाने भर रास्ता बच गया है. बरसात में कई गांवों में पैदल चलना भी मुश्किल है. कहीं सड़क कीचड़युक्त है, तो कहीं जलजमाव हो गया है. मुखिया ने इस पथ का जीर्णोद्धार कराने की मांग जिला पदाधिकारी से की है. उन्होंने कहा कि इस रोड की स्थिति सुधरने पर कई गांवों के ग्रामीणों को काफी लाभ होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >