औरंगाबाद (कार्यालय) : व्यवहार न्यायालय औरंगाबाद के अधिवक्ता सत्येंद्र शर्मा की हत्या करने आये दो शूटरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. लेकिन, दो अपराधी भागने में सफल रहे. यह घटना सोमवार की सुबह साढ़े नौ बजे की है.
अधिवक्ता सत्येंद्र शर्मा न्यायालय जाने के लिए घर से निकले थे, ज्योंही कविंद्र पांडेय के स्मारक के समीप ये पहुंचे अपराधी उन्हें घेर लिया. इसकी जानकारी एसपी को मिली. एसपी बाबूराम के आदेश पर नगर थाने की पुलिस पहुंची और दो अपराधियों घटना का अंजाम देने के पहले दबोच लिया. पकड़े गये अपराधियों में सुनील कुमार राय निवासी दुलहचक , थाना चौरी,जिला भोजपुर और उज्जवल शर्मा निवासी बरुणा रफीगंज के रहनेवाले हैं.
एसपी बाबू राम ने बताया कि अपराधियों द्वारा सत्येंद्र शर्मा की हत्या करने की बनायी गयी योजना की जानकारी मिल गयी थी. इसके कारण घटना का अंजाम देने के पहले पकड़े गये और अधिवक्ता की जान बच गयी. इधर, अधिवक्ता सत्येंद्र शर्मा ने घटना से संबंधित लिखित बयान दर्ज करायी है,जिसमें चार लोगों को आरोपित बनाया है. सत्येंद्र शर्मा ने यह भी कहा है कि इसके पहले उनके ऊपर दो बार जानलेवा हमला किया जा चुका है.
