बंद घर तीन लाख के जेवरात की चोरी

दशवतखाप गांव में दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर

दशवतखाप गांव में दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर चचेरी बहन की शादी में परिवार मेरठ गया, चोरों घर को किया खंगाल पुलिस ने शुरू की जांच, आवेदन का इंतजार प्रतिनिधि, मदनपुर. मदनपुर थाना क्षेत्र के दशवतखाप गांव में चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लगभग तीन लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात उड़ा कर लिये. घटना उस समय हुई, जब घर के मालिक अपने परिवार के साथ मेरठ गये थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त घर अभिमन्यु सिंह का है. गृहस्वामी ने बताया कि चोरों ने सोने के कंगन, कान की बाली समेत चांदी के अन्य जेवरात उड़ा कर लिये. चोरी गये जेवरों की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये बतायी जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि अभी तक आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. ग्रामीणों के अनुसार, अभिमन्यु सिंह अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने परिवार के साथ मेरठ गये हुए थे. घर से निकलते समय उन्होंने मुख्य गेट और अंदर के दरवाजों पर ताले लगाये थे, लेकिन चोरों ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर पूरे घर को खंगाल डाला. ग्रामीणों में दहशत का माहौल इस बड़ी चोरी की घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. लोगों का कहना है कि खाली पड़े घर लगातार अपराधियों के आसान निशाने बन रहे हैं. स्थानीय लोगों ने यह भी कहा कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों की मेहनत की कमाई और जमा पूंजी असुरक्षित होती जा रही है. हर घटना के बाद पुलिस जांच और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देती है, लेकिन कुछ दिनों बाद मामला ठंडा पड़ जाता है और फिर नयी वारदात हो जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >