ट्रेन पकड़ने में युवक गिरा, पैर कटा

औरंगाबाद (कोर्ट) : गया-मुगलसराय रेलखंड में अनुग्रह नारायण स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के दौरान एक युवक की जान बाल-बाल बची. हालांकि इस घटना में उसने एक पैर गंवा दिया. अभी भी उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना शनिवार की सुबह की है. जानकारी के अनुसार, गोह प्रखंड के डुमरथू निवासी विनोद साव ट्रेन […]

औरंगाबाद (कोर्ट) : गया-मुगलसराय रेलखंड में अनुग्रह नारायण स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के दौरान एक युवक की जान बाल-बाल बची. हालांकि इस घटना में उसने एक पैर गंवा दिया. अभी भी उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है.

घटना शनिवार की सुबह की है. जानकारी के अनुसार, गोह प्रखंड के डुमरथू निवासी विनोद साव ट्रेन पकड़ने के लिए अनुग्रह नारायण स्टेशन पहुंचे थे. सुबह में जैसे ही ट्रेन पर चढ़ने लगे वैसे ही ट्रेन खुल गयी. इस दौरान वह फिसल कर प्लेटफॉर्म पर जा गिरे. इसमें युवक का एक पैर ट्रेन से कट गया. घटना की सूचना पर रेलवे पुलिस घटनास्थल पहुंची व युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >