समाज की मुख्यधारा में लौटने का आह्वान

औरंगाबाद (नगर) : जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर की दूरी पर मदनपुर प्रखंड के दुर्गम इलाके में बसा छाली दोहर गांव में शनिवार को औरंगाबाद की पुलिस पहुंची. इस दौरान नक्सल प्रभावित एक दर्जन गांवों के महादलित परिवारों के बीच समारोह आयोजित कर कंबल, साड़ी, स्कूली बच्चों के बीच कॉपी, कलम, किताब, क्रिकेट कीट, वॉलीबॉल, […]

औरंगाबाद (नगर) : जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर की दूरी पर मदनपुर प्रखंड के दुर्गम इलाके में बसा छाली दोहर गांव में शनिवार को औरंगाबाद की पुलिस पहुंची.

इस दौरान नक्सल प्रभावित एक दर्जन गांवों के महादलित परिवारों के बीच समारोह आयोजित कर कंबल, साड़ी, स्कूली बच्चों के बीच कॉपी, कलम, किताब, क्रिकेट कीट, वॉलीबॉल, फुटबॉल कीट का वितरण एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा व एसडीओ राजीव रौशन द्वारा किया गया.

यह कार्यक्रम पुलिस-पब्लिक मैत्री मेला के अवसर पर किया गया. इस दौरान उमंग औरंगाबाद पुलिस आपके संग के तहत ‘भटके राही’ नाटक का मंचन भी बाहर से आये कलाकारों द्वारा किया गया. नाटक का उद्देश्य यह था कि किस तरह से भोली-भाली लोगों को नक्सली अपने जाल में फंसा कर विकास में बाधक बनते है. कलाकारों के नाटक मंचन देख कर जंगली इलाके के लोग दंग रह गये व खूब तालियां बजायी. इस दौरान सैकड़ों लोगों को पुलिस द्वारा भोजन भी कराया गया.

साथ ही स्कूल के बच्चों के बीच साइक रेस, नींबू रेस दौड़ कराया गया. इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते एसपी उपेंद्र शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज से भटके लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए किया जा रहा है. अब तक जो लोग समाज से भटक कर अशांति फैला रहे है वे लोग मुख्यधारा में लौट कर अपने परिवार के साथ खुशहाली की जिंदगी बिताये.

पुलिस और पब्लिक के बीच जो दूरी है उसे कम करने की सोच पुलिस की है. पुलिस किसी का दुश्मन नहीं, बल्कि मित्र है. इस मौके पर एएसपी अभियान राजेश भारती, एसडीपीओ अजय नारायण यादव, सीआरपीएफ, कोबरा, एसएसबी के कमांडेंट, मदनपुर इंस्पेक्टर राजेश वर्णवाल, उप प्रमुख रमेंद्र सिंह, रोटरी क्लब अध्यक्ष राम औतार प्रसाद, सचिव मरगूब आलम सहित मदनपुर, देव, ढिबरा के थानाध्यक्ष मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >