बिजली का हाइटेंशन तार टूटा, दो युवकों ने भाग कर बचायी जान

आये दिन हो रहे ऐसे हादसे से डरे रहते हैं लोग दाउदनगर (अनुमंडल) : बिजली का हाइटेंशन तार प्राय: टूट कर गिरता रहता है, जिससे हमेशा दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है. रविवार की देर रात करीब 10 बज कर 10 मिनट पर पिराही बाग से गुलाम सेठ चॉक स्थित ट्रांसफार्मर तक जाने वाला […]

आये दिन हो रहे ऐसे हादसे से डरे रहते हैं लोग

दाउदनगर (अनुमंडल) : बिजली का हाइटेंशन तार प्राय: टूट कर गिरता रहता है, जिससे हमेशा दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है. रविवार की देर रात करीब 10 बज कर 10 मिनट पर पिराही बाग से गुलाम सेठ चॉक स्थित ट्रांसफार्मर तक जाने वाला 11 हजार वोल्ट का हाइटेंशन तार सड़क पर. गुलु मियां के घर से ट्रांसफाॅर्मर तक दो पोल के तार अचानक टूट कर गिरने से दो युवकों ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचायी. लोगों ने बताया कि सड़क पर तार टूटकर गिरने के बाद जल रहा था.

बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली कटवायी गयी. उसके बाद रात में ही बिजली मिस्त्री ने तार जोड़ कर लगाया और तब जाकर बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी. गनिमत यह रहा कि उस समय सड़क पर व्यापक स्तर पर आवागमन नहीं था. अन्यथा, कोई भी बड़ी घटना हो सकती थी. यह किसी एक दिन की या किसी एक जगह की बात नहीं है, बल्कि हर जगह से ऐसे मामले सामने आते रहते हैं.

क्यों टूटते हैं तार

सूत्रों के अनुसार, प्राय: शॉट सर्किट के कारण तार टूटने की घटनाएं होती रहती हैं. ट्रांसफॉर्मर पर अधिक लोड़ होना भी इसका एक प्रमुख कारण है. फिलहाल, भीषण गरमी को भी एक कारण माना जा सकता है. पक्षी या गिलहरी के बिजली तारों पर बैठने के कारण भी शॉट सर्किट होता है.

छह किलोमीटर में है हाइटेंशन तार

दाउदनगर में करीब छह किलोमीटर की परिधि में हाइटेंशन तार लगा हुआ है, जो 11 हजार वोल्ट का है.

सूत्रों के अनुसार, भखरूआं मोड़, नहर होते बाजार से चर्च रोड, कांदु राम की गड़ही, नालबंद टोली, गुलाम सेठ चॉक, कादरी स्कूल रोड, सिनेमा हॉल रोड, अंछा व चौरम तक, कसेरा टोली रोड आदि इलाकों मे ट्रांसफाॅर्मर तक 11 हजार वोल्ट का हाइटेंशन तार पहुंचा है. इसमें गार्ड वायर लगाने की आवश्यकता है. यदि घनी आबादी वाले क्षेत्रों में कम से कम गॉर्ड वायर लगा दिये जाये, तो दुर्घटनाओं से बचाव किया जा सकता है. गार्ड वायर लगाने की मांग स्थानीय बिजली उपभोक्ताओं द्वारा काफी समय से की जा रही है.

लेकिन, आज तक बिजली विभाग द्वारा इस पर कोई पहल नहीं की गयी है. इस संबंध में बिजली विभाग के सहायक विद्युत अभियंता प्रितम कुमार का कहना है कि प्रोजेक्ट के माध्यम से केबलिंग का कार्य किया जा रहा है. एलटी लाइन की केबलिंग हो जाने के बाद समस्या का समाधान कुछ हद तक हो सकेगा . गार्ड वायर लगाने का काम भी प्रोजक्ट कार्यालय के माध्यम से ही होना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >