बोलेरो सवार दो लोगों की मौत पर गांव में सन्नाटा

हसपुरा/ औरंगाबाद : दाउदनगर थाना क्षेत्र के मखरा गांव टोले अयोध्या बिगहा गांव में दो लोगों की मौत से मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. बताया जाता है कि हसपुरा-पचरूखिया रोड में इटवां गांव के आगे बोलेरो ने ताड़ के पेड़ में मार दी, जिससे बोलेरो पर सवार सात लोगों में एक मौत घटनास्थल पर हो […]

हसपुरा/ औरंगाबाद : दाउदनगर थाना क्षेत्र के मखरा गांव टोले अयोध्या बिगहा गांव में दो लोगों की मौत से मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. बताया जाता है कि हसपुरा-पचरूखिया रोड में इटवां गांव के आगे बोलेरो ने ताड़ के पेड़ में मार दी, जिससे बोलेरो पर सवार सात लोगों में एक मौत घटनास्थल पर हो गयी, जबकि दूसरे व्यक्ति की मौत रेफरल अस्पताल हसपुरा में पहुंचने के बाद हो गयी. मृतक राजेंद्र पासवान की पत्नी जितिया देवी,

गोतनी आशा देवी व राम प्रवेश पासवान की पत्नी सुमित्रा देवी, बेटी सरोज देवी, किरण देवी, खुशबू कुमारी का रो-रो कर बुरा हाल है. उनकी चीत्कार सुन कर पड़ोसी उन्हें ढांढस दे रहे थे. जितिया देवी चीख-चीख कर रोते हुए कह रही थी कि बबुआ के अब के पढ़तई अउ खिलतई हो रजवा रोज दिन कमवा करके आ जा हल रजवा. यही हाल गोतनी आशा देवी की भी थी. संभालना मुश्किल हो रहा था. पड़ोस के लोग संभालते हुए उन्हें ढांढ़स बंधा रहे थे.

ग्रामीण एवं बिहार राज्य फेयर प्राईस डीलर एसोसिएशन के जिला सचिव सुरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार गांव में ही शमशान घाट पर किया गया.दोनों की मौत से पूरा गांव मर्माहत है. सभी लोग शोकाकुल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >