दो पंचायत सचिवों पर कार्रवाई के निर्देश

औरंगाबाद (नगर) : सदर प्रखंड कार्यालय से गायब रहनेवाले दो पंचायत सचिवों पर बीडीओ ने विभागीय कार्रवाई करते हुए प्रपत्र ‘क’ गठित कर जिलाधिकारी को विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है. इससे संबंधित जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय प्रताप सिंह ने कहा कि गोह प्रखंड कार्यालय से स्थानांतरित होकर पंचायत सचिव साधु […]

औरंगाबाद (नगर) : सदर प्रखंड कार्यालय से गायब रहनेवाले दो पंचायत सचिवों पर बीडीओ ने विभागीय कार्रवाई करते हुए प्रपत्र ‘क’ गठित कर जिलाधिकारी को विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है.

इससे संबंधित जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी उदय प्रताप सिंह ने कहा कि गोह प्रखंड कार्यालय से स्थानांतरित होकर पंचायत सचिव साधु राम औरंगाबाद प्रखंड कार्यालय में आये थे. उन्हें पोइंवा पंचायत में ड्यूटी के लिए लगाया गया था, लेकिन बिना सूचना के वह पंचायत व प्रखंड कार्यालय से गायब हैं. इसके कारण पोइवां पंचायत का विकास कार्य ठप है.

इनकी जगह पर योगेंद्र सिंह को पोइवां पंचायत में भेजा गया है. वहीं, परसडीह पंचायत के पंचायत सचिव रवींद्र कुमार सिंह पिछले दो माह से बिना सूचना के गायब हैं. इनके ऊपर पर भी प्रपत्र ‘क’ गठित कर विभागीय कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है.

बिना सूचना के गायब दोनों पंचायत सचिव साधु राम व रवींद्र कुमार सिंह यदि 48 घंटे के अंदर प्रखंड कार्यालय में योगदान नहीं देते हैं, तो संबंधित थाने में इन दोनों पंचायत सचिवों को गुमशुदगी होने से संबंधित सनहा दर्ज कराया जायेगा. क्योंकि, दोनों पंचायत सचिव बिना सूचना के गायब हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >