नहीं चलने दी जायेगी दबंगई : डीएम

मतगणना के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए दंडाधिकारियों के साथ की बैठक औरंगाबाद (नगर) : जिले में दो जून से हो रही पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी कंवल तनुज व पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने संयुक्त रूप से विधि व्यवस्था को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों के साथ एक बैठक की. इसमें […]

मतगणना के दौरान विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए दंडाधिकारियों के साथ की बैठक
औरंगाबाद (नगर) : जिले में दो जून से हो रही पंचायत चुनाव की मतगणना को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी कंवल तनुज व पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने संयुक्त रूप से विधि व्यवस्था को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों के साथ एक बैठक की. इसमें डीएम कहा कि मतगणना के दौरान लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी.
गड़बड़ी करनेवालों पर कार्रवाई होगी. मतगणना कक्ष के अंदर प्रवेश करनेवालों की बैरियर पर ही तलाशी ली जायेगी. बिना पास को किसी को अंदर नहीं जाने दिया जायेगा. मतगणना को लेकर पूरे जिले में धारा 144 लागू कर दी गयी है. संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष नजर रखनी होगी. वहीं, एसपी बाबू राम ने कहा कि मतगणना के दौरान अनुशासनहीनता को बरदाश्त नहीं किया जायेगा.
किसी भी प्रत्याशी व उनके समर्थकों के वाहनों को सिन्हा कॉलेज मोड़ के आगे प्रवेश करने नहीं दिया जायेगा. हर लोगों की तलाशी ली जायेगा, चाहे वह महिला ही क्यों न हो. प्रत्याशी के अलावा दो मतगणना एजेंट ही शहर में आयेंगे. उससे अधिक आने पर कार्रवाई की जायेगी. चुनाव जितने के बाद कोई भी व्यक्ति जुलूस नहीं निकाल सकते हैं और न ही आतिशबाजी करेंगे. इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस जवानों को लगाया गया है. बैठक के दौरान विधि व्यवस्था के नोडल पदाधिकारी मुकेश कुमार मुकूल भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >