आंखों पर पट्टी बांध कर किताबें पढ़ता है अर्जुन

औरंगाबाद (सदर) : एक 10 वर्षीय किशोर अपनी अद्भूत क्षमता के लिए इन दिनों चर्चा में है. औरंगाबाद शहर का एक छात्र अर्जुन बंद आंखों से देखने की क्षमता रखता है. पर, आंखों पर पट्टी बांधने के बाद भी किसी भी चीज को ऐसे परखता है, मानो खुली आंखों से ही देख रहा हो. आंखें […]

औरंगाबाद (सदर) : एक 10 वर्षीय किशोर अपनी अद्भूत क्षमता के लिए इन दिनों चर्चा में है. औरंगाबाद शहर का एक छात्र अर्जुन बंद आंखों से देखने की क्षमता रखता है. पर, आंखों पर पट्टी बांधने के बाद भी किसी भी चीज को ऐसे परखता है, मानो खुली आंखों से ही देख रहा हो. आंखें बंधी रहने के बावजूद कुछ भी आसानी से पढ़ कर बता देता है कि क्या लिखा है और लिखावट किस रंग की है.

कोई व्यक्ति अगर सामने आ जाये तो उसे भी पहचान लेता है. आंखों पर पट्टी बंधे होने के बावजूद मोबाइल ऑपरेट कर भेजे गये संदेश को पढ़ लेना और नोटों की पहचान कर लेने में जैसे इसे महारत हासिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >