दो हार्डकोर नक्सली धराये पिस्टल व कारतूस बरामद
औरंगाबाद : जिले के मदनपुर थाने से पुलिस ने शुक्रवार की सुबह प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के दो हार्डकोर सदस्यों को गिरफ्तार किया. इनमें सलैया थाने का राजा बिगहा निवासी अखिलेश यादव और उसका सहयोगी मदनपुर थाने के अटल बिगहा का रहनेवाला रामदीप यादव है. दोनों की गिरफ्तारी अटल बिगहा गांव से हुई. अखिलेश यादव की निशानदेही पर पुलिस ने रामदीप के घर से एक ऑटोमेटिक पिस्टल और दो कारतूस भी बरामद किये हैं.
