योजनाओं को ससमय पूरा करें पदाधिकारी

डीएम ने पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक औरंगाबाद (नगर) : जिलाधिकारी कंवल तनुज ने सोमवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिलास्तरीय पदधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की. इस दौरान जिले में चल रहे कल्याणकारी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया. साथ ही अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जो योजना संचालित है उसे हर हाल […]

डीएम ने पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
औरंगाबाद (नगर) : जिलाधिकारी कंवल तनुज ने सोमवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिलास्तरीय पदधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की. इस दौरान जिले में चल रहे कल्याणकारी योजनाओं पर विचार-विमर्श किया. साथ ही अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जो योजना संचालित है उसे हर हाल में समय पर पूरा करें. ताकि आम लोगों को इसका भरपूर लाभ मिल सके.
किसी प्रकार की कोई लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी, जो पदाधिकारी कार्य में रुचि नहीं लेंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां-जहां नहर क्षतिग्रस्त है उसे अविलंब ठीक कर ले जिससे समय पर किसानों के खेतों में पानी पहुंच सके, जिससे कि किसानो को समय पर लाभ मिल सके.
इसके अलावा पेंशनधारी लोगों को डाटा बेस तैयार कर पेंशन की राशि खाते में भेजने का निर्देश दिया. बैठक में डीपीओ राजेश कुमार, वरीय उप समाहर्ता सीमा कुमारी, पुरुषोत्तम पासवान, सिविल डॉ आरपी सिंह, वरीय उप समाहर्ता सुनील कुमार, नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी अजय कुमार चौधरी, डीआइओ प्रशांत कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >