ओबरा में मतदान के दौरान गड़बड़ी करनेवाले तीन पीठासीन पदाधिकारी किये गये निलंबित

औरंगाबाद नगर : पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में में ओबरा प्रखंड के उब गांव में बूथ संख्या 63,64,65 पर मतदान के दौरान गड़बड़ी करनेवाले मतदानकर्मियों को डीएम ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इस बारे में डीपीआरओ मुकेश कुमार मुकुल ने बताया कि गत दो मई को ओबरा प्रखंड के उब गांव […]

औरंगाबाद नगर : पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में में ओबरा प्रखंड के उब गांव में बूथ संख्या 63,64,65 पर मतदान के दौरान गड़बड़ी करनेवाले मतदानकर्मियों को डीएम ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.
इस बारे में डीपीआरओ मुकेश कुमार मुकुल ने बताया कि गत दो मई को ओबरा प्रखंड के उब गांव के मतदान केंद्र पर वोटिंग चल रही थी. इस दौरान मध्य विद्यालय नवीनगर के सहायक शिक्षक धीरेंद्र कुमार उपाध्याय, उच्च विद्यालय पड़रावां के सहायक शिक्षक पुरुषोतम शर्मा व मध्य विद्यालय अलहन परासी के प्रधान शिक्षक संजय शर्मा पीठासीन पदाधिकारी के रूप में तैनात थे. इन लोगों ने निर्वाचन प्रक्रिया में शिथिलता बरतने, निष्पक्षतापूर्ण चुनाव संचालन में लापरवाही बरतने व अवांछित गतिविधियों में सहयोग के आरोप में स्पष्टीकरण मांगा गया था. संजय शर्मा का जवाब संतोषजनक नहीं था, जबकि दो लोगों ने जवाब ही नहीं दिया. इससे स्पष्ट होता है कि उन्हें इस संबंध में कुछ नहीं कहना है, इसलिए तीनों लोगों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. साथ ही प्रपत्र ‘क’ गठित कर विभागीय कार्रवाई का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया है.
इसके अलावा इन मतदान केंद्रों पर तैनात दाउदनगर अनुमंडल कार्यालय के लिपिक अशोक कुमार, प्राथमिक विद्यालय पौथू के शिक्षक अभय शर्मा, जिला विकास अभिकरण के परिचारी कामेश्वर सिंह, नवीनगर उच्च विद्यालय के सहायक शिक्षक अजय कुमार सिंह, देव के हरिहरबिगहा प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक प्रकाश कुमार, सिविल सर्जन कार्यालय के परिचारी शिवकमल राम, पौथू उच्च विद्यालय के सहायक शिक्षक रवींद्र शर्मा, प्राथमिक विद्यालय गोरहा के पंचायत शिक्षक भरत कुमार साव व जिला स्थापना कार्यालय के परिचारी कृत राम से भी स्पष्टीकरण पूछा गया था, लेकिन किसी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया. इस कारण इनलोगों के खिलाफ प्रपत्र ‘क’ गठित करते हु, विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश डीएम ने संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को दिया गया है.
गौरतलब है कि उब गांव में मतदान केंद्र संख्या 63,64,65 पर दारोगा ब्रजेश कुमार सिंह, पीठासीन पदाधिकारियों व कर्मचारियों को मिला कर कुछ लोग अपने पक्ष में वोट डाल रहे थे. इस दौरान ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाहियों ने इसकी वीडियो फिल्म बना ली थी और इसकी सूचना डीएम व एसपी को दी थी. इसके बाद दारोगा ब्रजेश कुमार सहित 12 मतदानकर्मियों व 16 ग्रामीणों को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >