उत्तराखंड में हरीश रावत की सरकार को पूर्ण बहुमत मिलने पर कार्यकर्ताओं ने बांटीं मिठाइयां
औरंगाबाद (नगर) : उत्तराखंड में हरीश रावत को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद जिला युवा कांग्रेस के सदस्यों ने जश्न मनाया. कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा मिठाइयां बांटी व बधाई दी. युवा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी मोहम्मद शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार ने राष्ट्रपति शासन लगा दिया था. लेकिन, कोर्ट के आदेश के बाद हरीश रावत की सरकार ने विधानसभा में फिर से बहुमत हासिल कर ली है. इससे साबित होता है कि अब भाजपा सरकार के हथकंडे नहीं चलेंगे. राष्ट्रपति शासन लागू करने का जवाब उत्तराखंड की जनता 2017 में होने वाले चुनाव में देगी.
उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव के वक्त नरेंद्र मोदी कहा करते थे कि केंद्र में सरकार बनते ही देश में अच्छे दिन आयेंगे, सबको रोजगार मिलेगा, विदेशों में जमा काला धन वापस आयेगा व महंगाई कम होगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. इस मौके पर प्रकाश, राहुल, बिटू, अरविंद, मनोज, धनंजय, राहुल, अभिषेक, मंडल, अशीष, शशि व विकास आदि मौजूद थे.
