शांतिपूर्ण माहौल में पुरी हुई वोटिंग

दाउदनगर व हसपुरा प्रखंडों में दूसरे चरण का पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. प्रशासनिक सख्ती का ही परिणाम रहा कि किसी भी बूथ पर कोई अप्रिय घटना नहीं हुई. पारा मिलिटरी फोर्स, एसटीएफ व बिहार पुलिस के जवान दिन भर मोटरसाइकिल से गश्त लगाते रहे. सुबह छह बजे से ही बूथों पर लगने लगी […]

दाउदनगर व हसपुरा प्रखंडों में दूसरे चरण का पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. प्रशासनिक सख्ती का ही परिणाम रहा कि किसी भी बूथ पर कोई अप्रिय घटना नहीं हुई. पारा मिलिटरी फोर्स, एसटीएफ व बिहार पुलिस के जवान दिन भर मोटरसाइकिल से गश्त लगाते रहे.
सुबह छह बजे से ही बूथों पर लगने लगी मतदाताओं की कतार
सात बजे से शुरू हुआ मतदान, तीन बजे तक चला
दाउदनगर (अनुमंडल) : दूसरे चरण के पंचायत चुनाव के तहत दाउदनगर व हसपुरा प्रखंडों में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. प्रशासनिक चुस्ती का परिणाम यह रहा कि किसी भी बूथ पर न तो थप्पड़ चला और न ही लाठियां चलीं. सुबह छह बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गयी थी.
सात बजे से मतदान शुरू हुआ, जो तीन बजे तक चला. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर प्रशासनिक अधिकारियों के वाहन सशस्त्र बल के साथ दौड़ते रहे. पारा मिलिटरी फोर्स, एसटीएफ व बिहार पुलिस के जवान अलग-अलग क्षेत्रों में मोटरसाइकिल से पेट्रोलिंग करते रहे. हालांकि, अधिकतर मतदान केंद्रों पर जिला पुलिस के जवान ही तैनात देखी. लेकिन, व्यवस्था पूरी तरह चुस्त-दुस्त देखी गयी. मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र या अन्य वैकल्पिक दस्तावेज देखने के बाद ही मतदान केंद्र परिसर में प्रवेश करने दिया जा रहा था. मतदाता भी लंबी कतार में लग कर अपनी बारी का इंतजार करते रहे.
मतदाताओं ने जिला पर्षद, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य व पंच पदों के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. तरार के हरीनगर वार्ड संख्या 12 में वार्ड सदस्य प्रत्याशी सबीता देवी की अगलगी की घटना में मौत के कारण इस वार्ड में वार्ड सदस्य का मतदान नहीं हुआ. एक-एक मतदाता को वोट डालने के लिए छह बैलेट पेपर मिले. दाउदनगर प्रखंड में जिला पर्षद के दो, मुखिया के 15, सरपंच के 15, पंचायत समिति सदस्य के 21, वार्ड सदस्य के 207 व पंच के 207 पदों के लिए चुनाव कराया गया है. हालांकि, वार्ड सदस्य के 21 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन व एक प्रत्याशी की मौत के बाद इस पद के 185 पदों के लिए मतदान संपन्न हुआ. वहीं, वार्ड सदस्य पद के 207 पदों में 148 पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ व 10 पर नामांकन नहीं होने के कारण 49 पदों के लिए ही मतदान हुआ.
चुस्त रही प्रशासनिक व्यवस्था
पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त दिखी. मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात की गयी थी. वहीं, प्रशासन भी पूरी तरह एलर्ट था. डीएम कंवल तनुज व एसपी बाबू राम अहले सुबह ही दाउदनगर पहुंच गये थे.
दोनों पदाधिकारियों ने प्रखंड कार्यालय परिसर में चुनाव कार्य में लगे पदाधिकारियों को कई निर्देश दिये व कई बूथों का निरीक्षण करते हुए हसपुरा के लिए रवाना हो गये. एसडीओ राकेश कुमार व एसडीपीओ संजय कुमार भी पूरी तरह एलर्ट थे. कहीं से भी किसी प्रकार की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बूथों के पदाधिकारी व पुलिस बल को भेजा जा रहा था.
पुलिस इंस्पेक्टर विंध्याचल प्रसाद, थानाध्यक्ष पंकज कुमार व बीडीओ अशोक प्रसाद भी व्यवस्था की कमान संभाले दिखे. प्रखंड कार्यालय परिसर को नियंत्रण कक्ष बनाया गया था, जहां जिले से आये पदाधिकारियों के अलावा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह तैनात दिखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >