दर्जन भर लोगों ने घेर कर पीटा युवक को ,मामला पहुंचा थाना

औरंगाबाद (ग्रामीण) : शहर के ओवरब्रिज बाइपास के पास रॉकी कुमार नामक युवक की दर्जन भर लोगों ने घेर कर पिटाई कर दी. यहां तक की उसे खदेड़-खदेड़ कर पीटा गया. आसपास के लोगों ने इस घटना को देखा, लेकिन किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की. यह घटना मंगलवार शाम की है. जख्मी हालत […]

औरंगाबाद (ग्रामीण) : शहर के ओवरब्रिज बाइपास के पास रॉकी कुमार नामक युवक की दर्जन भर लोगों ने घेर कर पिटाई कर दी. यहां तक की उसे खदेड़-खदेड़ कर पीटा गया. आसपास के लोगों ने इस घटना को देखा, लेकिन किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की. यह घटना मंगलवार शाम की है.
जख्मी हालत में रॉकी को कुछ छात्र नेताओं के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. शाम में ही रॉकी ने एक लिखित शिकायत प्राथमिकी दर्ज करने के लिए नगर थाने से की. इसमें जिक्र किया है कि वह गायत्री नगर मुहल्ले का रहने वाला है. मंगलवार की शाम बाइपास ओवरब्रिज के पास एक ठेले पर चौमीन खा रहा था. उसी वक्त हरी कुमार व गोपाल कुमार सहित 10 अज्ञात लोग पहुंचे व लाठी-ठंडा से अचानक हमला कर दिया. इधर, नगर थानाध्यक्ष एसके सुमन ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >