घर में लगी आग ,10 लोगों की मौत

बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर प्रखंड स्थित तरार गांव के हरिनगर टोले में लगी भीषण आग की चपेट में आये 10 लोगों की जान चली गयी है. मरनेवाले सभी उन्हीं घरों के लोग हैं, जिनमें आग लगी थी. दमकल की गाड़ियों व स्थानीय लोगों की मदद से करीब घंटेभर की मशक्कत के बाद आग […]

बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर प्रखंड स्थित तरार गांव के हरिनगर टोले में लगी भीषण आग की चपेट में आये 10 लोगों की जान चली गयी है. मरनेवाले सभी उन्हीं घरों के लोग हैं, जिनमें आग लगी थी. दमकल की गाड़ियों व स्थानीय लोगों की मदद से करीब घंटेभर की मशक्कत के बाद आग बुझा तो ली गयी, पर पूरा गांव आतंक व कोहराम में डूब गया. एक साथ 10 लोगों की मौत ने लोगों को हिला कर रख दिया है.

पता चला है कि आग लगने की घटना दोपहर बाद करीब सवा तीन बजे हुई. आगे ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया. एक के बाद एक कर कई घर आग की चपेट में आ गये. इससे पांच बच्चों समेत 10 लोगों की जिंदगी भी तबाह हो गयी. मरनेवालों में पांच बच्चों के अतिरिक्त तीन महिलाएं व दो पुरुष शामिल हैं.

इस बीच घटना की जानकारी मिलने पर छोटे-बड़े तमाम प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचने लगे हैं. तुरंत लोगों को राहत मिल सके, इसके लिए प्रशासनिक उपाय किये जा रहे हैं. मलबे हटा कर वहां तेजी से तलाशी अभियान भी छेड़ दिया गया है. फिलहाल यह सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है कि आग की चपेट में आकर और कोई जान न जाये. मरनेवालों में सात की पहचान हो गयी है. इनके नाम हैं शारदा देवी, रेणु देवी, सविता देवी, जटा राम, भवसागर, अंकित कुमार व रॉकी कुमार. बाकी तीन की पहचान अभी नहीं हो पायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >