होंगे थाना व जिलाबदर

पंचायत चुनाव की प्रशासनिक तैयारी पूरी औरंगाबाद नगर : जिले के 11 प्रखंडों में दस चरणों में होनेवाले पंचायत चुनाव की तैयारी जिला प्रशासन पूरी कर ली है. हर हाल में शांतिपूर्ण, भयमुक्त व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है. 24 अप्रैल को पंचायत चुनाव के पहले चरण में गोह प्रखंड में […]

पंचायत चुनाव की प्रशासनिक तैयारी पूरी
औरंगाबाद नगर : जिले के 11 प्रखंडों में दस चरणों में होनेवाले पंचायत चुनाव की तैयारी जिला प्रशासन पूरी कर ली है. हर हाल में शांतिपूर्ण, भयमुक्त व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है. 24 अप्रैल को पंचायत चुनाव के पहले चरण में गोह प्रखंड में मतदान कराया जायेगा.
इस बारे में डीएम कंवल तनुज ने कहा कि पंचायत चुनाव हर हाल में भयमुक्त व निष्पक्ष होगा. पंचायत चुनाव में 8500 कर्मियों को लगाया गया है. इसके अलावा 293 दंडाधिकारी नियुक्त किये गये गये हैं, जो क्षेत्र में भ्रमणशील रह कर शांतिपूर्वक मतदान संपन्न करायेंगे. प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक दंडाधिकारी व पर्याप्त संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहेंगे.
डीएम ने कहा कि अब तक 11,495 लोगों पर धारा 107 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की गयी है. एसपी बाबू राम ने कहा कि पंचायत चुनाव को देखते हुए सीसीए-तीन के तहत 72 लोगों को चिह्नित करते हुए जिला व थानाबदर करने की कार्रवाई की गयी है. चुनाव के दिन धारा 144 लागू रहेगी. जो लोग झुंड में खड़े रहेंगे, उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा. किसी भी परिस्थिति में बूथों पर कब्जा नहीं होने दिया जायेगा.
अभी से ही सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है. इसके अलावा बाइक से पारा मिलीटरी फोर्स के जवान गश्ती करेंगे व मतदान की निगरानी करेंगे. पंचायत चुनाव के दिन पूरे जिले की नाकेबंदी की जायेगी. कोई भी बाहरी व्यक्ति पंचायत चुनाव के दिन इलाके में नहीं रहेंगे.
एसपी बाबू राम ने कहा कि जनवरी से अब तक 30 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. 1135 वारंटी भी पकड़े गये हैं. गिरफ्तार अपराधियों से 29 हथियार, 803 कारतूस, नौ बम, 39 डेटोनेटर, 507 लीटर स्पिरिट, 60 हजार लीटर अवैध शराब व 6330 लीटर महुआ शराब जब्त किये गये. पूरे जिले में अभियान चला कर शराब के कारोबारियों के विरुद्ध छापेमारी जारी है. जो लोग भी शराब बनाते, बेचते, पीते व पीलाते पकड़े जायेंगे, उन पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >