अगलगी की दो घटनाओं में लाखों की संपत्ति राख

मदनपुर : मदनपुर प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार की रात अाग लगने की दो घटनाएं हुईं. इस अगलगी मेंलाखों की संपत्ति जल कर राख हो गयी.अगलगी की पहली घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के दधपी पंचायत के कुशा गांव में हुई, जिसमें अर्जुन यादव की पत्नी उर्मिला देवी के घर व गोशाला जल गये. जांच के बाद […]

मदनपुर : मदनपुर प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार की रात अाग लगने की दो घटनाएं हुईं. इस अगलगी मेंलाखों की संपत्ति जल कर राख हो गयी.अगलगी की पहली घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के दधपी पंचायत के कुशा गांव में हुई, जिसमें अर्जुन यादव की पत्नी उर्मिला देवी के घर व गोशाला जल गये. जांच के बाद घटनास्थल से लौटे अंचल निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि कुशा गांव में मंगलवार की रात करीब 11 बजे आग से उर्मिला देवी का घर जल गया.
आग से घर में रखे कपड़े, बरतन व अनाज समेत सभी सामान जल गये. वह महज संयोग था कि गांव में बरात आयी थी और लोग जगे हुए थे. सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया गया. गोशाला में बंधे मवेशियों को मुश्किल से निकाला गया. आग से लगभग 50 हजार रुपये की क्षति हुई है.
अगलगी की दूसरी घटना में सलैया थाना क्षेत्र के अम्योरबिगहा निवासी मुन्ना सिंह के घर व गोशाला जल गया. गरमी के कारण परिवार मुन्ना का परिवार बाहर में खाट बिछा कर सोया था. आग लगने पर परिवारवालों ने हल्ला मचाया. गांववालों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया. आग से घर में रखे अनाज, कपड़े व बरतन जल गये. गोशाला में बंधे तीन गायें, एक बछड़ा व एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >