सड़क हादसे में मुखिया प्रत्याशी की गयी जान

औरंगाबाद : एनएच-139 पर मुफस्सिल थाने के भैरवपुर गांव के समीप मंगलवार की रात सड़क हादसे में नवीनगर प्रखंड की मझियावां पंचायत के मुखिया प्रत्याशी मनोज कुमार चौहान की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया. इस मामले में मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मंगलवार की रात एनएच-139 पर […]

औरंगाबाद : एनएच-139 पर मुफस्सिल थाने के भैरवपुर गांव के समीप मंगलवार की रात सड़क हादसे में नवीनगर प्रखंड की मझियावां पंचायत के मुखिया प्रत्याशी मनोज कुमार चौहान की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया. इस मामले में मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

मंगलवार की रात एनएच-139 पर भैरवपुर गांव के समीप एक बोलेरो व ईंट लदे ट्रैक्टर के बीच टक्कर हो गयी. इसी दौरान सड़क पर खड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर में पीछे से बाइक पर सवार मझियावां के मुखिया प्रत्याशी मनोज कुमार चौहान टकरा गये. इस घटना में मनोज की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार अजीत कुमार नामक युवक जख्मी हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >