अंबा(औरंगाबाद) : पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है. नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद पुलिसबल ने गांवों का रुख कर लिया है. शनिवार को कुटुंबा थाने की पुलिस व एसएसबी के संयुक्त तत्वावधान में थाना क्षेत्र के कई गांवों में सर्च अभियान चलाया.
अभियान का नेतृत्व कुटुंबा थानाध्यक्ष सुभाष राय व एसएसबी के सब इंस्पेक्टर संजय मांझी कर रहे थे. पुलिस ने दक्षिणी क्षेत्र के खुशीहालपुर, बंधुआ व बेलदास में सभी पुल-पुलिया की तलाशी ली. हालाकि पुलिस को कुछ खास सफलता नहीं मिली, पर असामाजिक तत्वों दहशत व्याप्त होने की सूचना है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पंचायत चुनाव को लेकर सर्च अभियान शुरू हो गया है. यह अभियान लगातार जारी रहेगा. चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी बरदाश्त नहीं की जायेगी. इस गड़बड़ी फैलानेवालों के साथ पुलिस सख्ती से निबटेगी.
