आग से 12 परिवार हुए बेघर

आपदा . बसडीहा गोपाल गांव में अचानक धू-धूकर जलने लगे घर कुटुंबा थाने के बसडीहा गोपाल गांव में बुधवार को भीषण रूप से आग लग गयी. इस घटना में 12 लोगों के घर जल कर राख हो गये. लोगों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो यह आग महराजगंज बाजार तक […]

आपदा . बसडीहा गोपाल गांव में अचानक धू-धूकर जलने लगे घर
कुटुंबा थाने के बसडीहा गोपाल गांव में बुधवार को भीषण रूप से आग लग गयी. इस घटना में 12 लोगों के घर जल कर राख हो गये. लोगों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो यह आग महराजगंज बाजार तक फैल जाती.
औरंगाबाद/अंबा : कुटुंबा थाने के बसडीहा गोपाल गांव में बुधवार को भीषण रूप से आग लग गयी. इस घटना में 12 लोगों के घर जल कर राख हो गये. जानकारी के अनुसार, गांव के धनकेश्वर राम, नरेश राम, परमेश्वर राम, युगेश्वर राम, दीपनारायण राम, लड्डू राम, रमण राम, सरदार राम, रामाधार राम, केदार राम, गोविंद राम व अमरेंद्र राम के घर में रखे सभी सामान समेत घर जल कर राख हो गये. आग कैसे लगी, इसकी जानकारी किसी को नहीं है. पर, गांववाले यह मान रहे है कि खाना बनाने के बाद चूल्हे की आग ठीक से नहीं बुझायी गयी थी.
दोपहर में तेज हवा चलने पर वहीं आग घर में पकड़ लिया. गांव वाले बताते हैं कि शुरू में रमण राम के घर से आग की लपेटे देखी गयीं. आग की लपेटे देख कर गांव के लोगों ने बुझाने का प्रयास किया, पर तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती गयी. देखते-ही-देखते एक दर्जन घर जल गये. इस घटना में 10 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान है. हालांकि, गांववालों ने दो-तीन पंप सेट चालू कर आग पर काबू पाया.
यदि, गांववाले तत्काल पहल नहीं करते, तो 50 से अधिक घर जल जाते. आग महराजगंज बाजार तक पहुंच सकती थी. घटना की सूचना पाते ही कुटुंबा थानध्यक्ष सुभाष राय व अंबा थानाध्यक्ष राजेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे व आग बुझाने में गांव वालों की मदद की.
पुलिस पदाधिकारियों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी. फायर बिग्रेड के वाहन पहुंचने तक गांववालों आग पर काबू पा लिया था. पर, कई जगहों से धुआं निकल रहा था. आग फिर न फैल जाये, इसके लिए गांववाले व फायर बिग्रेड की टीम ने सभी घर पर पानी डाला. सूचना पाकर सीओ ठुईयां उरांव अग्निपीड़ितों के बीच सहायता राशी बांटने गये, तो लोगों से उनकी झड़प हो गयी़ सीओ ने बताया कि कुछ लोग अन्य लोगों को भी रुपये देने का दबाव बना रहे थे. उस समय पूर्व विधायक ललन राम भी वहां मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >