मुखिया प्रत्याशी ने मतदाताओं से मांगे वोट

ओबरा : कारा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी किरण देवी ने मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ विभिन्न गांवों का दौरा किया. इस दौरान समदा बिगहा, कुरामाइन, राधे बिगहा, भुइंया बिगहा, कारा बाजार व रसूलबाग पहुंच कर मतदाताओं से मोतियों की माला छाप पर वोट देने की अपील की. उन्होंने कहा कि पति अरुण सिंह, पैक्स […]

ओबरा : कारा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी किरण देवी ने मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ विभिन्न गांवों का दौरा किया. इस दौरान समदा बिगहा, कुरामाइन, राधे बिगहा, भुइंया बिगहा, कारा बाजार व रसूलबाग पहुंच कर मतदाताओं से मोतियों की माला छाप पर वोट देने की अपील की. उन्होंने कहा कि पति अरुण सिंह, पैक्स अध्यक्ष राकेश सिंह व समाजसेवी मोनी सिंह के व्यक्तित्व पर कारा पंचायत के मतदाताओं द्वारा हमें अपार समर्थन मिल रहा है.
उन्होंने घर-घर जाकर महिला व पुरुष मतदाताओं से पंचायत के चहुंमुखी विकास के लिए वोट मांगा. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जो हम महिलाओं को आरक्षण दिया गया है, उसका लाभ समर्थकों द्वारा मिल रहा है. चुनाव प्रचार में राजू ठाकुर, संतोष कुमार, गुड्डू कुमार, मोहम्मद कलाम व मोहम्मद सुलतान सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >