हिंदू नववर्ष पर निकली शोभायात्रा

हिंदू नववर्ष पर निकली शोभायात्रा फोटो नंबर-8 – झांकी में शामिल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बच्चे.प्रतिनिधि 4 नवीनगर (औरंगाबाद)हिंदी पंचांग के अनुसार शुक्रवार को हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत 2073) के आगमन पर नवीनगर शहर में झांकी व शोभायात्रा निकाली गयी. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, महावीर सेवा समिति, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भाजपा कार्यकर्ताओं के […]

हिंदू नववर्ष पर निकली शोभायात्रा फोटो नंबर-8 – झांकी में शामिल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के बच्चे.प्रतिनिधि 4 नवीनगर (औरंगाबाद)हिंदी पंचांग के अनुसार शुक्रवार को हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत 2073) के आगमन पर नवीनगर शहर में झांकी व शोभायात्रा निकाली गयी. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, महावीर सेवा समिति, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा विभिन्न संस्थाओं व समितियों द्वारा झांकी व शोभायात्रा निकाल कर चैत्र नवरात्र व नववर्ष की शुभकामनाएं दी गयीं. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में बाजे-गाजे के साथ विद्यालय के भैया-बहनों द्वारा निकाली गयी शोभायात्रा व झांकी देखते ही बन रही थी. झांकी में रथ पर शेर की सवारी करतीं भारत मां, नशे की लत से बिगड़ते माहौल व इससे परहेज करनेवाले सभ्य व सुंदर समाज को दरसाया गया था. श्रीराम-जानकी के संगीतमय धुन के साथ भारत माता के जयकारे से नवीनगर शहर गूंजता रहता. भगवा रंग के झंडे से पटे शहर से गुजरती शोभायात्रा मनोहारी लग रही थी. राम,सीता व हनुमान के रूप घरे विद्यालय के बच्चे सबका ध्यान खींच रहे थे. विद्यालय प्रांगण से निकली शोभायात्रा भवानोखाप, न्यू एरिया, बस स्टैंड, मंगल बाजार, शनिचर बाजार व जनकपुर पोखरा होते हुए पुन: विद्यालय पहुंच कर संपन्न हो गयी. इस दौरान अनिता अग्रवाल, तीरथ पांडेय,चंद्रशेखर पांडेय, अर्पणा कुमारी, अंजनी तिवारी,श्याम नारायण विश्वकर्मा, सुषमा अग्रवाल , उमा पांडेय,संजय तिवारी अमरजीत कुमार समेत विद्यालय के सभी शिक्षक -शिक्षिका एवं भैया बहन शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >