पानी के अभाव में गेहूं की फसल हो रही बरबाद रफीगंज (औरंगाबाद).गेहूं पटवन का समय दिन प्रतिदिन बीतता जा रहा है,लेकिन अभी तक बारिश नहीं होने व नहरों में सिंचाई विभाग द्वारा पानी नहीं दिये जाने के कारण गेहूं की फसल सूखने लगी है. यह हालात रफीगंज प्रखंड के पूरे क्षेत्र में है. किसी तरह किसान कर्ज लेकर गेहूं की फसल खेतों में लगाये हैं. धान की फसल लगातार चार वर्षों से मारी जा रही है, लेकिन गेहूं की फसल अच्छी होने से कुछ भरपाई के लिए किसानों ने गेहूं की फसल लगायी. लेकिन मौसम तो दगा दिया ही सिंचाई विभाग पटवन के प्रति उदासीन दिख रही है. रफीगंज विधानसभा क्षेत्र का 90 प्रतिशत भू-भाग असिंचित है. भगवान भरोसे ही यहां खेती होती है. बराही, पौथू, लट्टा, भेटनिया, जाखिम, कझपा सहित कई गांवों में नहर है, लेकिन इस वर्ष सिंचाई विभाग द्वारा नहर में पानी नहीं छोड़ा गया. डीजल पंप या पानी मोटर से कुछ किसान पटवन कर गेहूं उपजाने का प्रयास कर रहे हैं,लेकिन जहां भी मोटर चल रहा है उस गांव में पेयजल संकट भी उत्पन्न हो रहा है. किसान अरुण शर्मा, सुरेंद्र शिवरंजन शर्मा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह सहित अन्य ने बताया कि इसका विकल्प प्रशासनिक स्तर पर नहीं निकाला गया तो अन्न और पानी के बिना जीना दूभर हो जायेगा.
पानी के अभाव में गेहूं की फसल हो रही बरबाद
पानी के अभाव में गेहूं की फसल हो रही बरबाद रफीगंज (औरंगाबाद).गेहूं पटवन का समय दिन प्रतिदिन बीतता जा रहा है,लेकिन अभी तक बारिश नहीं होने व नहरों में सिंचाई विभाग द्वारा पानी नहीं दिये जाने के कारण गेहूं की फसल सूखने लगी है. यह हालात रफीगंज प्रखंड के पूरे क्षेत्र में है. किसी तरह […]
