40 बोरा अवैध महुआ के साथ कारोबारी पकड़ाया

40 बोरा अवैध महुआ के साथ कारोबारी पकड़ाया औरंगाबाद (नगर)नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर स्थित प्रकाश पेट्रोल पंप जसोइया मोड़ के समीप से पिकअप पर लदा अवैध महुआ को बरामद किया है. साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. नगर थानाध्यक्ष एसके सुमन ने बताया […]

40 बोरा अवैध महुआ के साथ कारोबारी पकड़ाया औरंगाबाद (नगर)नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर स्थित प्रकाश पेट्रोल पंप जसोइया मोड़ के समीप से पिकअप पर लदा अवैध महुआ को बरामद किया है. साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. नगर थानाध्यक्ष एसके सुमन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हरीहरगंज की ओर से एक वाहन पर भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बनाने के लिए बारुण की ओर ले जाया जा रहा है. सूचना के आधार पर जसोइया मोड़ के समीप वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया, लेकिन पुलिस को चकमा देकर पिकअप बीआर 02 डब्ल्यू 7751 का चालक राजेश कुमार भागने लगा. हालांकि पुलिस ने उसे पीछा कर पकड़ लिया. इस वाहन से 40 बोरा महुआ बरामद किया गया. साथ ही कारोबारी राजेश कुमार निवासी नासरीगंज रोहतास को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के क्रम में बताया कि हरीहरगंज से महुआ लेकर नासरीगंज जा रहे थे. थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि स्वयं अपने बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >