10 दिन बाद भी बेटी के घर नहीं पहुंची दौलती

10 दिन बाद भी बेटी के घर नहीं पहुंची दौलती औरंगाबाद कार्यालय.गया जिले के कोंच थाना अंतर्गत गौरपुर टोला बलवापर गांव की 60 वर्षीय दौलती देवी अपनी बेटी के घर नहीं पहुंच सकी. घर से निकले 10 दिन बीत चुके हैं. रविवार को दौलती के पुत्र महेंद्र चौहान ने बताया कि मां 17 दिसंबर को […]

10 दिन बाद भी बेटी के घर नहीं पहुंची दौलती औरंगाबाद कार्यालय.गया जिले के कोंच थाना अंतर्गत गौरपुर टोला बलवापर गांव की 60 वर्षीय दौलती देवी अपनी बेटी के घर नहीं पहुंच सकी. घर से निकले 10 दिन बीत चुके हैं. रविवार को दौलती के पुत्र महेंद्र चौहान ने बताया कि मां 17 दिसंबर को बेटी के घर औरंगाबाद जिले के रिसयिप थाना अंतर्गत भरौंधा जाने के लिए घर से निकली थी. लेकिन न तो वह बेटी के घर पहुंची और न ही कहीं पता चल रहा है. महेंद्र चौहान ने बताया कि इस संबंध में कोंच थाना में सनहा दर्ज कराया गया है. औरंगाबाद के रिसियप व कई थाने में घुम-घुम कर पुलिस को जानकारी दी गयी. लेकिन, पुलिस अभी तक मौन बैठी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >