संगठन की मजबूती पर चर्चा दाउदनगर (अनुमंडल) .आम आदमी पार्टी की अनुमंडल इकाई की बैठक दाउदनगर के बुद्धा मार्केट में आलोक सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें संगठन की मजबूती पर चर्चा की गयी. दाउदनगर शहर व प्रखंड का संगठनात्मक जवाबदेही उदय कुमार व विनय कुमार व आलोक सिंह को दिया गया. ओबरा प्रखंड का जिम्मा विनोद कुमार व विजय सिंह को दिया गया. जन समस्याओं के खिलाफ जन संघर्ष करने का निर्णय लिया गया. मौके पर धीरज कुमार, राजेश कुमार, चंद्रदेव यादव मौजूद थे. ————–शिक्षक संघर्ष समिति ने की बैठक दाउदनगर. प्राथमिक शिक्षक संघर्ष समिति की एक बैठक हुई. इसमें 29 दिसंबर को अनुमंडल कार्यालय के समक्ष प्रस्तावित धरना की तैयारी को लेकर चर्चा की गयी. अनुमंडल सचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि इस धरना में चारों प्रखंडों के शिक्षक पहुंचेंगे. बैठक में कृष्णा प्रसाद, साहिद हुसैन, अवधेश कुमार व आलोक कुमार मौजूद थे.
संगठन की मजबूती पर चर्चा
संगठन की मजबूती पर चर्चा दाउदनगर (अनुमंडल) .आम आदमी पार्टी की अनुमंडल इकाई की बैठक दाउदनगर के बुद्धा मार्केट में आलोक सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें संगठन की मजबूती पर चर्चा की गयी. दाउदनगर शहर व प्रखंड का संगठनात्मक जवाबदेही उदय कुमार व विनय कुमार व आलोक सिंह को दिया गया. ओबरा प्रखंड का […]
