शक्षिकों को स्मार्ट क्लास की दी जानकारी

शिक्षकों को स्मार्ट क्लास की दी जानकारी फोटो नंबर-20,परिचय-शिक्षकों को प्रशिक्षण देते सीएमडी सुरेश कुमार गुप्ता एवं अन्यदाउदनगर (अनुमंडल). विद्या निकेतन, किड्ज वर्ल्ड व संस्कार विधा में स्मार्ट बिलडिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन एलआइसी के शाखा प्रबंधक आर प्रसाद ने किया. उद्घाटन के बाद जिला पार्षद राजीव कुमार उर्फ बबलू व कीर्ति […]

शिक्षकों को स्मार्ट क्लास की दी जानकारी फोटो नंबर-20,परिचय-शिक्षकों को प्रशिक्षण देते सीएमडी सुरेश कुमार गुप्ता एवं अन्यदाउदनगर (अनुमंडल). विद्या निकेतन, किड्ज वर्ल्ड व संस्कार विधा में स्मार्ट बिलडिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन एलआइसी के शाखा प्रबंधक आर प्रसाद ने किया. उद्घाटन के बाद जिला पार्षद राजीव कुमार उर्फ बबलू व कीर्ति आजाद की उपस्थिति में पटना से आये तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा शिक्षकों को स्मार्ट क्लास की जानकारी दी गयी. विद्यालय के सीएमडी सुरेश कुमार गुप्ता ने कहा कि यहां आधुनिक शिक्षण की सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं. सीओ आनंद प्रकाश ने कहा कि सतत व समग्र विकास आधुनिक शिक्षण पद्धति की एक कड़ी है. जिला पार्षद ने कहा कि इस संस्था में उंगली पकड़कर चलना व लीडरशिप की भूमिका निभाना सिखाया है. पुणे की एक प्रतिष्ठित संस्था में कार्यरत कीर्ति आजाद ने कहा कि कभी भी जलन की भावना अपने अंदर नहीं आने दें, आप खुद व खुद आगे बढ़ते जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >