इंटर के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत परिजनों ने कहा, ठंड से हुई मौतशव के गले में फंदा का निशान(फोटो नं0-15,16) परिचय – घटना के बाद जांच करते दारोगा, घर के बाहर लगी भींड (लीड औरंगाबाद (नगर) नगर थाना क्षेत्र के टिकरी रोड स्थित पठान टोली मुहल्ले में परिवारिक कलह से तंग आकर इंटर के एक छात्र ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर नगर थाने के दारोगा राजकुमार प्रसाद दल बल के साथ मृतक के घर पहुंचे और मौत का कारण जाना. पहले तो परिजन ने बताया कि छात्र की मौत ठंड लगने से हुई है. लेकिन शव के गले में फंदा लगने का निशान था. पुलिस ने छात्र शान्ने अली के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल को दिया. दारोगा राजकुमार प्रसाद ने बताया कि मृतक शान्ने अली मोहम्मद कलीम का पुत्र है. जो परिवारिक कलह से तंग आकर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली है. ऐसे मामले की पुलिस गंभीरता से छानबीन कर रही है. विशेष पोस्टमार्टम रिर्पोट आने पर स्पष्ट हो सकेगा. इधर, घटना की सूचना पाकर बसपा नेता खान इमरोज, युवा कांग्रेस नेता सल्लू खान, राजद नेता यूसुफ आजाद अंसारी, एनएसयूआइ नेता मोहम्मद मजहर सहित अन्य लोग पहुंचे और पीड़ित परिजन से मिले. इधर, परिजनों ने बताया कि सुबह में छात्र शान्ने अली चाय के साथ नास्ता किया था. इसके बाद किसी से कोई विवाद नहीं हुआ, लेकिन इस तरह का कदम क्यों उठाया समझ में नहीं आ रहा है.
इंटर के छात्र की संदग्धि हालात में मौत
इंटर के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत परिजनों ने कहा, ठंड से हुई मौतशव के गले में फंदा का निशान(फोटो नं0-15,16) परिचय – घटना के बाद जांच करते दारोगा, घर के बाहर लगी भींड (लीड औरंगाबाद (नगर) नगर थाना क्षेत्र के टिकरी रोड स्थित पठान टोली मुहल्ले में परिवारिक कलह से तंग आकर इंटर […]
