गांववालों ने बैठक कर कराया समझौता औरंगाबाद(सदर).गांव का मामूली विवाद थाना व न्यायालय तक नहीं पहुंचे, इसके लिए रतनपुरा गांव के लोगों ने एक पहल की है. ग्रामीणों ने विवादों के निबटारे के लिए एक संगठन तैयार की है. इसमें गांव के छोटे-मोटे विवादों को सलटा लिया जा रहा है. शुक्रवार को गांव के दो छोटे बच्चे जफरूल व तहसी के बीच मारपीट हो गयी. मारपीट के बाद दोनों पक्षों के बड़े लोग ने भी मामले को तूल दे दिया और मारपीट पर आमदा हो गये. इस बीच हाथापाई भी हुई, पर जैसे ही बारुण प्रखंड के रतनपुरा गांव में ग्रामीणों द्वारा गठित विकास व निगरानी समिति वहां पहुंची घटना पर काबू पा लिया. संगठन के अध्यक्ष महेंद्र मेहता, सचिव मुन्ना कुमार, पूर्व मुखिया मोहम्मद नेजामुद्दीन, रमेश मेहता, अफरोज आलम, गोपाल शर्मा, मिथिलेश पासवान, शमशेर अंसारी, गणेश महतो व अन्य ग्रामीणों ने बैठ कर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया, जिससे गांव का तनाव सामान्य हो गया. ग्रामीणों ने इस संगठन के प्रयास पर खुशी जतायी है.
गांववालों ने बैठक कर कराया समझौता
गांववालों ने बैठक कर कराया समझौता औरंगाबाद(सदर).गांव का मामूली विवाद थाना व न्यायालय तक नहीं पहुंचे, इसके लिए रतनपुरा गांव के लोगों ने एक पहल की है. ग्रामीणों ने विवादों के निबटारे के लिए एक संगठन तैयार की है. इसमें गांव के छोटे-मोटे विवादों को सलटा लिया जा रहा है. शुक्रवार को गांव के दो […]
