ऑटो चालकों ने की अलग स्टैंड की मांग अभी न्यू एरिया बस स्टैंड में ही चालक ऑटो सड़क के किनारे करते हैं खड़ा बस चालक से लेकर आसपास के दुकानदार व व्यवसायी से अक्सर होती है कहासुनी फोटो नंबर-22, परिचय- नवीनगर में सड़क के किनारे लगा ऑटो व नाम से भेजी गयी है.नवीनगर (औरंगाबाद).नगर पंचायत नवीनगर में ऑटो स्टैंड नहीं होने के कारण सड़क पर ऑटो खड़ा करना चालकों की मजबूरी बनी हुई है. ऑटो चालकों द्वारा पिछले कई वर्षों से ऑटो स्टैंड बनाने की मांग की जा रही है,इसके बावजूद इस ओर नगर पंचायत द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है. स्थायी स्टैंड नहीं होने के कारण न्यू एरिया बस स्टैंड में ही ऑटो सड़क के किनारे खड़ा किया जाता है. लेकिन यहां खड़े ऑटो चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. बस चालक से लेकर आसपास के दुकानदार व व्यवसायी से अक्सर कहासुनी होते रहती है. कई बार मारपीट तक की नौबत आ जाती है. जबकि हर रोज नगर पंचायत को टैक्स ऑटो चालकों द्वारा दिया जाता है. तेजी के साथ नवीनगर शहर में बढ़ती आबादी व सड़क पर अनियंत्रित लगे वाहन और बाजार में भीड़ होने के कारण लगातार दुर्घटना हो रही है. वाहनों का अनावश्यक पार्किंग भी इसकी वजह बन रही है. इसके बावजूद ऑटो स्टैंड की व्यवस्था नहीं की गयी है. सभी ऑटो चालकों ने अगल स्टैंड बनाने की मांग नगर पंचायत से की है. ऑटो चालक नंदू प्रसाद चंद्रवंशी ने कहा कि सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना और सुविधाओं को बहाल करना जनप्रतिनिधियों की अहम जिम्मेवारी होती है, लेकिन ऑटो स्टैंड का निर्माण से संबंधित कोई पहल नहीं की जा रही है. श्री नारायण पाल ने कहा कि वार्ड छह व सात नगर पंचायत का अहम क्षेत्र है. इसी क्षेत्र में बस स्टैंड अवस्थित है, जहां हम सब सड़क के किनारे ऑटो खड़ा करते हैं. दुकानदार व व्यवसायी से लेकर बस वाले का अपश्ब्द सुनने को मिलता है. पप्पू कुमार सिंह ने कहा कि इस वार्ड का दुर्भाग्य है कि अन्य वार्डों की तरह इसे भी नगर पंचायत का सामान्य वार्ड ही समझा जा सकत है. अविलंब ऑटो स्टैंड निर्माण करने की मांग की. मोहम्मद मुख्तार सिद्दकी ने आटो स्टैंड जल्द बनाये जाने की मांग करते हुए कहा कि हम सभी ऑटो चालकों को जूझ रहे विभिन्न परेशानियों से नगर पंचायत के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि पहल करते हुए निजात दिलाये .
ऑटो चालकों ने की अलग स्टैंड की मांग
ऑटो चालकों ने की अलग स्टैंड की मांग अभी न्यू एरिया बस स्टैंड में ही चालक ऑटो सड़क के किनारे करते हैं खड़ा बस चालक से लेकर आसपास के दुकानदार व व्यवसायी से अक्सर होती है कहासुनी फोटो नंबर-22, परिचय- नवीनगर में सड़क के किनारे लगा ऑटो व नाम से भेजी गयी है.नवीनगर (औरंगाबाद).नगर पंचायत […]
